रानीगंज में अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन का भव्य आयोजन, संगठन, संस्कृति और शिक्षा का दिया संदेश*

रानीगंज।अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन (रानीगंज शाखा) की ओर से आज श्री श्री सीताराम जी भवन में एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को जोड़ना है, जिसकी थीम ‘संगठन में शक्ति है, संस्कृति में हमारी पहचान है’ रखी गई। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा के तहत सुबह 10 बजे अल्पहार के बाद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। सुबह 10:00 बजे से 11:15 बजे तक जूथिका दीदी की टीम (शरण्या) के सहयोग से समाज की युवा प्रतिभाओं द्वारा एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके बाद, सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक ‘इंटिरियर डिज़ाइन में AI का योगदान’ विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया है। इसमें इंटीरियर डिजाइनर हर्षा बाजोरिया बताई  कि आधुनिक युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग कर इंटीरियर डिजाइनिंग को कैसे आसान और इनोवेटिव बनाया जा सकता है।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दोपहर 12:30 बजे से 02:00 PM तक चलने वाला ‘छात्रों के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा’ सत्र रहा। ग्रीन पॉइंट अकादमी, कुल्टी के प्रिंसिपल श्री सूर्य शंकर रॉय इस सत्र के मुख्य वक्ता थे, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य और आधुनिक शिक्षा प्रणाली पर प्रेरणादायक चर्चा किये
शाम 04:00 बजे से 08:00 बजे तक मारवाड़ी महिलाओं के लिए विशेष रूप से ‘श्रावण सिंधारा’ उत्सव का आयोजन किया गया। सावन के पवित्र महीने के उपलक्ष्य में आयोजित इस उत्सव में सिंधारा, मेहंदी, संगीत और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां शामिल रही इस पूरे विशेष आयोजन के संरक्षक ‘नारी चेतना’ इकाई है तथा इसके सफल संचालन में अध्यक्ष ओमप्रकाश बाजोरिया, सचिव अरुण भरतिया, कोषाध्यक्ष अमित बजाज, मुख्य सलाहकार राजेंद्र प्रसाद खेतान, तथा ‘नारी चेतना’ की ओर से स्वीटी लोहिया एवं बाणी खेतान सहित पूरी आयोजक समिति सक्रिय रूप से जुटी हुई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *