
संघमित्रा सक्सेना:- वुधवार, अलीपुर चिड़ियाघर में इंटरनेशनल टाइगर डे सेलिब्रेट किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि देश में टाइगर कंजर्वेशन यानी टाइगर की सुरक्षा पुख्ता करना। उसके साथ टाइगर के हेल्थ मैनेजमेंट केप्टिविटी पर भी बातचीत हुई। कार्यक्रम में कुल मिलाकर 150 लोग शामिल हुए।
आपको बता दे कि इस कार्यक्रम में हावड़ा मॉडर्न स्कूल, संतोषपुर, कोलकाता और सैनी इंटरनेशनल स्कूल की तरफ से एक इंटरएक्टिव सेशन का भी आयोजन किया गया था। निलंजन मालिक(आई एफ एस, आरईटीडी), डॉक्टर प्रलय मंडल (असिस्टेंट डायरेक्टर एआरडी एंड वेटरिनरी ऑफीसर जूलॉजिकल गार्डन अलीपुर) सहित कई विशिष्ट व्यक्ति मौजूद थे।
