युवक की मौत के बाद न्यू केंदा ओसीपी में बवाल, वाहनों में तोड़फोड़; दो चालक घायल

जामुड़िया। ईसीएल केंदा एरिया के न्यू केंदा कोलियरी अंतर्गत न्यू केंदा ओसीपी कुआरी तीन में गुरुवार रात को वाहनों में तोड़फोड़ और ड्राइवर के साथ मारपीट की घटना घटित हुई।गुरुवार शाम को ईस्ट केंदा खटाल पाड़ा निवासी रवींद्र यादव(26)की विद्युत स्पर्शघात से मृत्य होने के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा न्यू केंदा ओसीपी कुआरी तीन में जाकर काम बंद करा दिया गया।वही इस दौरान गुस्साए भीड़ द्वारा वाहनों में तोड़फोड़ किया गया।इस घटना में दो वाहन चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज आसनसोल के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।वही वाहन चालक से मारपीट की घटना से क्षुब्ध न्यू केंदा ओसीपी कुआरी दो के वाहन चालकों द्वारा वाहन चलाना बंद कर दिया गया जिससे न्यू केंदा ओसीपी कुआरी दो में भी काम बंद पड़ा हुआ है।

घटना के विषय में स्थानीय भाजपा नेता रुपेश यादव,दिलीप पासवान ने बताया कि पिछले दो महीना से ईसीएल प्रबंधन से बार बार नील तालाब का पानी निकासी कराए जाने का अनुरोध किए जाने के बावजूद ईसीएल प्रबंधन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया।वही इसके कारण तालाब का पानी लबालब भरकर सड़क पर आ गया है जिसके कारण आवागमन बाधित पड़ा हुआ है।वही ईस्ट केंदा खटाल में भी पानी घुस गया है जिसके कारण कई कच्चे मकान गिर गए है।उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी ईसीएल की लापरवाही के परिणाम स्वरूप रविंदर यादव नामक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी।उन्होंने कहा कि खटाल में पानी घुसे रहने के कारण घर का दिवाल गिर गया तथा बिजली का तार टूटकर रविंदर यादव से स्पर्शघात हुआ जिससे उसकी मौत हो गई।उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए ईसीएल प्रबंधन पूर्ण रूप से जिम्मेवार है तथा सभी दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।ईसीएल न्यू केंदा कोलियरी एजेंट दिलीप कुमार राय ने कहा कि न्यू केंदा ओसीपी कुंआरी तीन में गुरुवार रात को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा वाहनों में तोड़फोड़ किया गया।वही इस दौरान दो वाहन चालकों के साथ मारपीट किया गया जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।उन्होंने कहा कि ओसीपी में किए गए तोड़फोड़ की घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है तथा इसके खिलाफ पुलिस प्रशासन से कठोरतम करवाई करने की मांग किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *