
कोलकाता । निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज, राजगुरु बीकानेर सत्संग भवन, शुक्रवार 17 जुलाई को पधार रहे हैं । कोलकाता प्रवास में गुरु गीता पर प्रवचन करते हुए श्रद्धालु भक्तों का मार्गदर्शन करेंगे । गुरु गीता भगवान शिव और माता पार्वती के बीच दिव्य संवाद है । सत्संग भवन के ट्रस्टी पण्डित लक्ष्मीकांत तिवारी, दीपक मिश्रा ने श्रद्धालु भक्तों से 16 जुलाई को सत्संग भवन में रथयात्रा उत्सव में शामिल होने का निवेदन किया ।
