दुर्गापुर के भिरिंगी मोड़ पर NHAI का अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई अस्थायी दुकानें हटाईं

दुर्गापुर के भिरिंगी मोड़ स्थित जीटी रोड किनारे सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे लगी कई अस्थायी हॉकर दुकानों को हटाया गया। अभियान के दौरान प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

हॉकरों ने इस कार्रवाई पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि दुर्गापूजा से पहले दुकानें हटाए जाने से उनके कारोबार पर गंभीर असर पड़ेगा। उनका कहना है कि इससे कई परिवारों की आजीविका संकट में पड़ सकती है।

वहीं, NHAI अधिकारियों का कहना है कि अभियान से लगभग एक महीने पहले ही अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। अधिकारियों के अनुसार नोटिस मिलने के बाद कई हॉकरों ने स्वयं ही अपनी दुकानें हटा ली थीं। प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग को अतिक्रमण मुक्त रखना और यातायात को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *