
रानीगंज। महिला इकाई इनर व्हील क्लब के वर्ष 2026-27 के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं इंस्टॉलेशन समारोह 10 जुलाई को भव्य रूप से आयोजित होगा।
वहीं, इनर व्हील क्लब की नई कार्यकारिणी में श्वेता बरनवाल अध्यक्ष तथा अर्चना अग्रवाल महासचिव के रूप में शपथ लेकर अपना कार्यभार संभालेंगी। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब के पदाधिकारी, सदस्य, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा शहर के गणमान्य लोग शामिल होंगे।

इनर व्हील क्लब वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। दोनों संस्थाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता सहित अनेक जनकल्याणकारी कार्यों का निरंतर संचालन करती हैं। नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में इन सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
