सेवा क्लिनिक में स्वास्थ्य जांच शिविर, करीब 200 लोगों का हुआ निशुल्क परीक्षण

हावड़ा  : हावड़ा जीटी रोड स्थित 101/1/1, सालकिया के सेवा क्लिनिक में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल, बीएमआई, बीएमडी के साथ-साथ नेत्र जांच भी निशुल्क की गई। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य के शहरी विकास और नगर निगम व नगरपालिका मामलों के राज्य मंत्री उमेश राय ने इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और इनका विस्तार आवश्यक है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि ऐसे आयोजनों में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. कमलेश कुमार राय के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और नियमित जांच की आदत विकसित करना है। साथ ही यह भी बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर हर महीने आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।


इस अवसर पर रमेश ठाकुर, डॉ. बीएम राय, डॉ. जेके राय, डॉ. एमके राय, अवधेश राय, सुनील राय, समाज्ञा हिंदी दैनिक के संपादक अनिल राय, चंदन राय, जयंत गुप्ता एवं पंकज शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल ब्रह्मश्री परिषद और रोटरी क्लब की भी सक्रिय भागीदारी रही। ब्रह्मश्री परिषद की ओर से धर्मेंद्र सिंह, जबकि महिला विंग से प्रतिमा राय, श्वेता सिंह, आराध्या राय और अदिति राय उपस्थित रहीं। वहीं, मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी यूनियन के प्रमुख संतोष सिंह का भी विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *