
रानीगंज। मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप एवं रानीगंज एथलेटिक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को 5 किलोमीटर मिनी मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं उत्तर प्रदेश से आए करीब 530 महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मैराथन का शुभारंभ रॉबिंसन स्टेडियम से समाजसेवी आर.पी. खेतान ने हरी झंडी दिखाकर किया।
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बादशाह चटर्जी ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और इस प्रतियोगिता में भी इसका शानदार उदाहरण देखने को मिला। उन्होंने कहा कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से आए प्रतिभागियों की उपस्थिति इस आयोजन की सफलता का प्रमाण है। भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन मनोज केसरी ने किया।
प्रतियोगिता के महिला वर्ग में झारखंड की धाविकाओं का दबदबा रहा। पिया सिंह ने प्रथम, से मंजू कुमारी ने द्वितीय तथा अदिति रजक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में अभिषेक कुमार प्रथम, सुभदीप गोराईl द्वितीय तथा संतोष कुमार यादव तृतीय स्थान पर रहे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देना है। आयोजन को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि केसरी, विमलदेव गुप्ता, ललित क्याल एवं अन्य कई सदस्यों की भूमिका सक्रिय रही।
