व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल और कैट के सुभाष अग्रवाला के बीच हुई महत्वपूर्ण चर्चा

कोलकाता। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन सुभाष अग्रवाला ने पश्चिम बंगाल की शहरी विकास एवं नगर निगम मामलों की मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पॉल से सौहार्दपूर्ण भेंट कर राज्य में व्यापार, उद्योग और निवेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल की वर्तमान व्यापारिक एवं औद्योगिक परिस्थितियों, निवेश की संभावनाओं तथा आर्थिक गतिविधियों को और अधिक गति प्रदान करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। सुभाष अग्रवाला ने व्यापारिक समुदाय की ओर से कई महत्वपूर्ण सुझाव मंत्री के समक्ष रखे और राज्य में उद्योग-अनुकूल वातावरण सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर अग्रवाला ने मंत्री अग्निमित्रा पॉल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने व्यापार जगत के विचारों और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के सतत विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक प्रगति के लिए सरकार और व्यापारिक संगठनों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पश्चिम बंगाल में निवेश को प्रोत्साहन देने, व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार करने तथा उद्योग क्षेत्र को नई ऊर्जा प्रदान करने के लिए सरकार के प्रयास राज्य की समग्र समृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *