द ट्रेड शो 2026’का उद्घाटन किया कैबिनेट मंत्री डॉ अजय पोद्दार की पत्नी सरोज पोद्दार ने


रानीगंज/ रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की महिला विंग की तरफ से श्याम सुंदर चांदीवाला ‘द ट्रेड शो 2026’ का उद्घाटन शनिवार को पश्चिम बंगाल के मंत्री डॉ अजय पोद्दार की धर्मपत्नी सरोज पोद्दार ने दीप प्रज्वलित करके किया। श्रीमती पोद्दार ने कहा कि चेंबर ऑफ कॉमर्स की महिला विंग के द्वारा
इस दो दिवसीय ट्रेड शो में टेक्सटाइल, ज्वेलरी, होम डेकोर सहित विभिन बुटीक संचालीको को अपनी व्यवसाय का प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है इससे महिला सशक्तिकरण को भी मजबूती मिलेगी । विशिष्ट अतिथि श्याम सुंदर चांदी वाला के सीईओ सुंदर भालोटीया ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है । विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध समाज सेविका शिल्पा देवी ने बतलाया कि प्रदर्शनी में नवीनतम उत्पादों, डिजाइनों और व्यावसायिक अवसरों की जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे व्यापारियों, उद्यमियों और आम आगंतुकों को लाभ मिलेगा।
युवा उद्योगपति तेजस्व भालोटीया ने कहा की वर्तमान समय में भारत के विभिन्न राज्यों में श्याम सुंदर चांदी वाला के 22 प्रतिष्ठान है आशा है कि बेहतर गुणवत्ता एवं ग्राहकों के सहयोग से आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना व्यवसाय स्थापित होगा लेकिन हम लोग रानीगंज की मिट्टी से जुड़े हुए हैं एवं हमेशा रानीगंज के लोगों के लिए रहेंगे। वाणी खेतान ने कहा कि दो दिनों के इस कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस एवं एक शाम सासू मां के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर चेंबर के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता, सलाहकार अरुण भारतीया, आर पी खेतान, राजेश गनेरीवाला, प्रेम गोयल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *