
दृष्टिहीन या कम दृष्टि वाले नागरिकों के लिये ए आई सक्षम चश्मे सुविधाजनक ।
कोलकाता । लायन्स क्लब ऑफ कलकत्ता मिडटाउन ने अपने स्वर्ण जयंती वर्ष में सेवा, संकल्प की यशस्वी यात्रा को जारी रखते हुए 50 नागरिकों को अंधत्व की पीड़ा से दूर करते हुए ए आई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सक्षम कैमरा चश्मे प्रदान कर दृष्टि प्रदान की । मानव सेवा के प्रति लायन बंधुओं के सेवा कार्य की प्रमुख अतिथि लायन्स इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय निदेशक ए पी सिंह, बोर्ड अपॉइंटी लायन सूरज बागला, संगीता जटिया, विशिष्ट अतिथि जय कुमार कांकरिया, सलोनी साल्वी, मंजू चमड़िया, प्रमिल रूंगटा, कमल मंत्री, विजय जैन ने सराहना की । लायन ए पी सिंह ने इमामी फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त ए आई चश्मों की गुणवत्ता को अंधकार में प्रकाश बताया एवं सुशील गोयनका तथा इमामी फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया । लायन बंधुओं को कर्तव्य निष्ठा से सेवा कार्य की प्रेरणा दी । लायन्स क्लब मिडटाउन की ओर से नकुल सेठ एवं तजिंदर कटारिया ने सभी का स्वागत किया । समारोह में लायन्स क्लब मिडटाउन के नव – निर्वाचित अध्यक्ष अनिल मल्होत्रा एवं सचिव मनीष कुमार एवं टीम को अतिथियों ने बधाई, शुभकामना दी । लायन प्रदीप नैयर ने बताया एआई-सक्षम कैमरा चश्मे अत्याधुनिक कंप्यूटर विज़न और विश्व में प्रचलित अनेक भाषाओं का उपयोग करते हुए दृष्टिहीन व्यक्ति के आसपास का दृश्य तुरंत समझ लेते हैं । ए आई चश्मे कैमरों को आधुनिक अत्याधुनिक एआई प्रोसेसर के साथ एकीकृत करता है । दोस्तों को पहचानने और बाधाओं को पार करने तक – सब सहज ध्वनि आदेशों के माध्यम से होता है । ये चश्मे भीड़ भरे कमरे में विशिष्ट वस्तुओं (जैसे चाबियां या फोन) का पता लगा सकते हैं । मुद्रा की पहचान कर सकते हैं या खरीदारी करते समय कपड़ों के विशिष्ट रंगों को चुन सकते हैं । इसमें पूरी तरह से हैंड्स-फ्री ऑपरेशन के लिए बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन दिए गए हैं । डिवाइस से सहजता से बातचीत कर सकते हैं, ये विशेषताएं दृष्टिहीन या कम दृष्टि वाले नागरिकों के लिए सुविधाजनक है ।
