
चित्तरंजन,16.06.2026;श्री देवेंद्र कुमार, वरिष्ठ तकनीशियन/ Cable Laying Section-I/ELS-19, विद्युत विभाग तथा श्री ओम शंकर, वरिष्ठ तकनीशियन/ Wheel Shop-09,यांत्रिक विभाग को आज, 16.06.2026 को, मई 2026 माह के लिए “मैन ऑफ़ द मंथ” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। श्री मोहित चंद्रा , महाप्रबंधक ने यह पुरस्कार उनके असाधारण प्रदर्शन, समर्पण और योगदान के लिए प्रदान किया और उन्हें बधाई दी ।
श्री देवेंद्र कुमार, Cable Laying Section-I के काफी मेहनती कर्मचारी हैं। ये सेंसर, पावर, केबल, कोर और कंट्रोल जैसे केबल विस्तारीकरण का काम ड्राइंग के अनुसार करते हैं। अपने अनुभव के आधार पर उन्होंने कई बार केबल के उपयोग में आने वाले लंबाई मात्रा को सीमित कर कार्य कुशलता का परिचय दिया ।
श्री ओम शंकर,व्हील शॉप के एक्सल सेक्शन में टर्नर (सीनियर टेक्नीशियन) के रूप में कार्यरत है।उन्होंने एक माह में व्हील सेट के अब तक के उच्चतम उत्पादन को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इनकी लगन, कौशल और निरंतर प्रयास ने शॉप के उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई। ये व्हील शॉप के बहुकुशल कर्मचारियों में से एक हैं और सभी प्रकार की टर्निंग मशीनों को कुशलतापूर्वक संचालित करने में सक्षम हैं। इनकी बहुमुखी प्रतिभा और चुनौतीपूर्ण कार्यों को सफल बनाने की तत्परता इनकी उत्कृष्टता के प्रति संकल्प को दर्शाती है।
