
कोलकाता, 15 जून 2026: REE-NEET परीक्षा–2026 के लिए उम्मीदवारों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सियालदह डिवीज़न ने विशेष ट्रेन व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। सामान्यतः रविवार को लोकल ट्रेनों का संचालन कम रहता है, परन्तु इस बार डिवीज़न ने विशेष सुविधा प्रदान करते हुए प्रातः 12:00 बजे तक (departure time basis) सामान्य वीकडे शेड्यूल के अनुसार ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर और उपनगरों में स्थित परीक्षा केन्द्रो तक छात्रों और उनके अभिभावकों को समय पर और परेशानी मुक्त तरीके से पहुँचाना है। सियालदह डिवीज़न ने कहा है कि यह व्यवस्था विशेष रूप से परीक्षा के दिन काफ़ी सहायक रहेगी और यात्रियों के लिए परेशानी कम करेगी।
डिवीज़न ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी यात्रा योजना और समय-सारणी की पुष्टि कर लें तथा परीक्षा दिवस पर स्टेशन पर समय पर पहुँचने का प्रयास करें। सियालदह डिवीज़न ने उम्मीद जताई है कि यह कदम उम्मीदवारों को शांत और सहज यातायात सुविधा प्रदान करेगा।
