
कोलकाता। फतेहपुर शेखावाटी प्रगति संघ की ओर से पुरुषोत्तम माह में अमावस्या के दिन व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र बड़तल्ला स्ट्रीट, बड़ाबाजार में एक हजार से अधिक राहगीर नागरिकों को भोजन, शीतल शर्बत प्रदान कर कार्यकर्ताओं ने मानव सेवा की।

संस्था के सचिव काशी प्रसाद धेलिया ने बताया पुरुषोत्तम माह में संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष अजय कुमार सराफ, उपाध्यक्ष राजेश ढ़ांढ़निया, अंशुमान बरवाड़िया, प्रवीण सराफ, संजय क्याल, निरजंन बिदासरिया, दिलीप बिदासरिया के मार्गदर्शन में बड़ाबाजार के बड़तल्ला स्ट्रीट में प्रतिदिन शर्बत, चना – गुड़, दही की लस्सी, कैरी – मैंगो, लिची शर्बत वितरित कर इस प्रचंड गर्मी में मानव सेवा संस्था द्वारा जारी है । संस्था के कार्यकर्ता गौशाला में गौमाता को रोटी, चना, दलिया, गुड़ खिला कर सेवा करते हैं ।

सेवाकार्यों में विजय सराफ, श्याम गुप्ता, प्रदीप शर्मा, राज कुमारी धेलिया, श्वेता बिदासरिया, प्रभा चौधरी, उषा अग्रवाल, सुनीता शर्मा एवं कार्यकर्ता सक्रिय हैं ।
