मनीषिका द्वारा 255 नागरिकों का नेत्र, डेन्टल, ई सी जी एवं स्वास्थ्य परीक्षण ।

कोलकाता । श्रद्धेय पुष्करलाल केडिया द्वारा संस्थापित मनीषिका ने 255 नागरिकों का नेत्र, डेन्टल, ई सी जी परीक्षण एवं डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण मनीषिका सभागार में किया । नेत्र परीक्षण में चयन किये नागरिकों को चश्मे प्रदान किये जायेंगे ।


संच फाउंडेशन के सहयोग से 12 से 18 वर्ष के बच्चों के लिये समर कैम्प – 2026 के समापन समारोह में प्रमुख अतिथि निर्मल केडिया, राजकुमार केडिया, डॉ. स्तुति केडिया, पवन केडिया, डॉ. ए के सिंह, संच फाउंडेशन की संस्थापक संचिता सक्सेना एवं अतिथियों ने 55 बच्चों को सर्टिफिकेट, उपहार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया । संच फाउंडेशन की इशिका अग्रवाल, रौनक जयसवाल, स्नेहा गुप्ता, गौरव पारीक, ऐश्वर्या साव, नितेश बेद, श्रुति लाखोटिया, आदिति गुप्ता, प्रदीप जयसवाल, वनिता झारखंडी, राधिका शर्मा, सिमरन सिंह, रिकिता सिंह ने आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया ।


मनीषिका के सचिव अमित केडिया एवं मोहन केडिया ने बताया 6 दिवसीय शिविर में बच्चों को प्रशिक्षण देते हुए योगाभ्यास, श्लोकम् , स्टोरी क्विज, वाद – विवाद, क्राफ्टिंग, साइंस विथ फन एवं कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।


मनमोहन केडिया, सचिन अग्रवाल, सुशील केडिया, दाऊलाल बागड़ी, निखिल केडिया, गणेश सिंह, पवन खेमका, विनय पाण्डेय, किशन झा एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *