सीईडीए की वार्षिक आम सभा में जुटे उद्योग एवं व्यापार जगत के दिग्गज

कोलकाता। सीईडीए (CEDA) की वार्षिक आम सभा (AGM) का आयोजन कोलकाता में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि विपणन तथा पशु संसाधन विकास मंत्री दिलीप घोष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


इस अवसर पर (कैट) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष अग्रवाला, भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी, सीईडीए के अध्यक्ष अभिषेक वर्मा सहित व्यापार एवं उद्योग जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान व्यापार, उद्योग, निवेश और उद्यमिता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक एवं सार्थक विचार-विमर्श किया गया।


समारोह में कैट की राष्ट्रीय सचिव सिद्धि जैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। व्यापारिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
यह आयोजन व्यापारिक संगठनों, उद्यमियों और नीति-निर्माताओं के बीच संवाद, सहयोग और समन्वय को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ, जिसने उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *