
कोलकाता। शिल्पांचल के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने रविवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शामिक भट्टाचार्य से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया और संगठन व राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
भेंट के दौरान कृष्णा प्रसाद ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व, संगठन को सशक्त बनाने की उनकी क्षमता तथा जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन और समृद्धि की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा।
कृष्णा प्रसाद ने कहा कि शामिक भट्टाचार्य का दृढ़ संकल्प, दूरदर्शी सोच और प्रभावी संगठनात्मक कौशल राज्य में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का नेतृत्व कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार कर रहा है।
अंत में कृष्णा प्रसाद ने प्रदेश अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व और नेतृत्व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
