जामुड़िया के अजय नदी घाट पर बालू खनन के विरोध में प्रदर्शन, ग्रामीणों ने रुकवाया काम, भाजपा के दो गुट आमने-सामने

जामुड़िया। जामुड़िया थाना के केंदा फाड़ी अंतर्गत दरबादंगा अजय नदी घाट से सरकारी कंपनी द्वारा मंगलवार से बालू खनन कार्य शुरू किए जाने के दौरान भाजपा समर्थित ग्रामीणों द्वारा कार्य रोक दिया गया।इस दौरान स्थानीय दरबादंगा तथा बागडीया गांव के सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा दरबादंगा घाट पहुंच बालू खनन कर रही मशीनों को बंद करा दिया गया।इस दौरान ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया गया कि तृणमूल समर्थित लोगों के मशीन का उपयोग बालू खनन कार्य में किया जा रहा है जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।वही जब तक तृणमूल कांग्रेस समर्थित लोगों की सामग्री खनन कार्य में इस्तेमाल होगा तब तक काम चालू नहीं होने दिया जाएगा।घटना की सूचना पाकर केंदा फाड़ी पुलिस तथा अर्द्धसैनिक बल की टीम दरबाडांगा घाट पहुंच लोगों को समझा बुझा कर शांत कर हटाया।वही ग्रामीणों के विरोध के कारण बालू खनन कार्य ठप्प पड़ा हुआ है तथा मशीन और ट्रक खड़ी पड़ी है।इसी दौरान बालू लोड नहीं होने की वजह से वापस लौट रहे खाली ट्रकों को चिचुड़िया डंगालपाड़ा मुड़ी मिल के पास भाजपा समर्थकों द्वारा रोक प्रदर्शन करना शुरू कर दिया गया।इस दौरान भाजपा समर्थकों द्वारा किसी भी सूरत पर बालू खनन के कार्य को शुरू नहीं होने देने की बात कही।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसी भी प्रकार की चोरी अथवा अनैतिक कार्य नहीं होने दिया जाएगा।वही नदी से बालू का खनन और चोरी किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा।ट्रकों के रोके जाने की सूचना पाकर केंदा फाड़ी पुलिस द्वारा पहुंच लोगों की समझाने का प्रयास किया गया लेकिन ग्रामीण अडिग रहे।वही सूचना पाकर भाजपा जामुड़िया मंडल दो अध्यक्ष राहुल बाउरी द्वारा पहुंच भाजपा समर्थकों को समझा बुझा कर ट्रकों को मुक्त करा रवाना कराया।वही इस क्रम में आरएन कॉलोनी मोड़ के पास भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गौतम मंडल द्वारा अपने समर्थकों के साथ ट्रक रोकने में शामिल कुछ भाजपा समर्थकों के साथ मारपीट कर दिया गया जिसके बाद उत्तेजना काफी बढ़ गया।इस दौरान भाजपा जामुड़िया मंडल दो अध्यक्ष राहुल बाउरी तथा भूतपूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गौतम मंडल के समर्थकों के बीच आरएन कॉलोनी मोड़ के पास तीखी बहस हुई जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए अर्धसैनिक बलों को हल्का लाठी चार्ज करना पड़ा।इस घटना के बाद भाजपा के दोनों गुटों के समर्थक केंदा फाड़ी पहुंच गए जहां फाड़ी के बाहर दोनों गुटों के समर्थक आपस में भीड़ जाते लेकिन केंदा फाड़ी प्रभारी मदन मोहन दत्ता की तत्परता से दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया गया।वही इस घटना की लेकर दोनों पक्षों की ओर से केंदा फाड़ी में लिखित मामला दर्ज कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *