जेईई में रानीगंज के उमंग भूत ने लाई देश में 422वीं रैंक, पूरे कोयलांचल में खुशी की लहर


_रानीगंज : जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) में रानीगंज के छात्र उमंग भूत ने पूरे भारत में 422वीं रैंक हासिल की है। उमंग की इस सफलता पर पूरे कोयलांचल के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

उमंग ने बताया कि उन्होंने पूर्वांचल इंटरनेशनल स्कूल, दुर्गापुर से शिक्षा ग्रहण की और दुर्गापुर के शैक्षिक संस्थान एलियन करियर से मेडिकल की तैयारी की। पहली बार में ही देशभर में 422वीं रैंक लाने का सौभाग्य मिला
उमंग ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत के साथ-साथ माता-पिता के आशीर्वाद और बड़ी बहन वेदिका को दिया। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बहन ने भी 2 साल पहले जेईई मेडिकल परीक्षा में सफलता हासिल की थी और वर्तमान में मेडिकल कॉलेज की छात्रा हैं।
उमंग के पिता अमित कुमार भूत और मां रेनू भूत अपने बेटे की उपलब्धि पर बेहद खुश हैं। उनके दोनों बच्चे अब मेडिकल में चयनित हो चुके हैं।

रानीगंज की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उमंग को बधाई संदेश भेजे हैं। रानीगंज के विधायक पार्थो घोष ने भी उमंग की सफलता की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *