
कोलकाता । श्रद्धेय पुष्करलाल केडिया द्वारा संस्थापित मनीषिका ने संच फाउंडेशन के सहयोग से 12 से 18 वर्ष के बच्चों के लिये समर कैम्प – 2026 का आयोजन मनीषिका सभागार में किया है । संच फाउंडेशन की ओर से संचिता सक्सेना, इशिका अग्रवाल, रौनक जयसवाल, स्नेहा गुप्ता, गौरव पारीक, ऐश्वर्या साव ने आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया । मनीषिका के सचिव अमित केडिया एवं मोहन केडिया ने बताया 6 दिवसीय शिविर में प्रथम दिवस प्रदीप जयसवाल, वनिता झारखंडी, राधिका शर्मा, सिमरन सिंह, रिकिता सिंह ने 50 से अधिक बच्चों को प्रशिक्षण देते हुए योगाभ्यास कराया । शिविर में श्लोकम् , स्टोरी क्विज, वाद – विवाद, क्राफ्टिंग, साइंस विथ फन एवं कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है । निर्मल केडिया, सचिन अग्रवाल, सुशील केडिया, विनय पाण्डेय एवं कार्यकर्ता सक्रिय हैं । 6 जून को शिविर के समापन समारोह में विशिष्ट समाजसेवी उपस्थित रहेंगे ।
