जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के परासिया पंचायत प्रधान के घर से सरकारी राहत सामग्री बरामद

जामुड़िया। जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत परसिया ग्राम पंचायत की प्रधान अनीता घोष पर सरकारी संपत्ति चोरी कर घर में रखने का आरोप लगा. जिसको लेकर भाजपा समर्थकों द्वारा प्रधान के घर के समक्ष हंगामा किया।जामुड़िया थाना के केंदा फाड़ी अंतर्गत साउथ परसिया स्थित परसिया ग्राम पंचायत प्रधान अनीता घोष के घर के गोदाम से रविवार सुबह स्थानीय भाजपा समर्थकों द्वारा सरकारी तिरपाल और कंबल बरामद किया गया।घटना की सूचना पाकर भाजपा के जामुड़िया मंडल 2 अध्यक्ष राहुल बाउरी द्वारा घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लेते हुए पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दिया।वही इस दौरान परसिया ग्राम पंचायत प्रधान अनीता घोष द्वारा पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल बाउरी को सफाई दिया गया कि गोदाम घर में रखा तिरपाल और कंबल स्थानीय निवासी पंचायत समिति सदस्य उदीप सिंह के कहने पर रखा है।वही इसकी जानकारी जामुड़िया बीडीओ को भी है।इसी बीच केंदा फाड़ी पुलिस केंद्रीय बालों के साथ परसिया पंचायत प्रधान के घर पहुंची।वही भाजपा समर्थकों के कहने पर पुलिस द्वारा प्रधान के घर की भी तलाशी लिया गया।इस दौरान पुलिस द्वारा प्रधान के घर से त्रिपाल बरामद किया गया जिसके बाद भाजपा समर्थक प्रधान के घर के बाहर “चोर चोर” का नारा लगाने लगे।पुलिस द्वारा प्रधान के घर और गोदाम से बरामद सभी तिरपाल और कंबल जप्त कर केंदा पुलिस फाड़ी ले जाया गया। वही इस विषय में भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल बाउरी ने कहा कि भाजपा समर्थकों को सूचना मिली थी कि गरीब लोगी का तिरपाल और कंबल प्रधान द्वारा गोदाम में रखा गया है।वही सूचना के आधार पर भाजपा समर्थकों द्वारा रविवार को गोदाम में जांच किया गया तो पाया कि गरीब जनता के हक का सरकारी तिरपाल और कंबल गोदाम घर में रखा हुआ है।वही घटना की तत्काल सूचना केंदा फाड़ी पुलिस को देने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच छानबीन शुरू किया।उन्होंने कहा कि परसिया की प्रधान अनीता घोष और जामुड़िया पंचायत समिति सदस्य उदीप सिंह द्वारा मिलीभगत कर गरीब लोगों की सामग्री का गबन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के तहत घटना की जांच होने के साथ साथ दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि घटना को लेकर केंदा पुलिस फाड़ी में लिखित शिकायत दर्ज करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *