
कोलकाता, 28 मई ।पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को ईद-उल-अजहा के अवसर पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सभी लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-अजहा का पावन पर्व समाज में भाईचारे, सौहार्द और आपसी एकता का संदेश देता है। उन्होंने त्योहार मना रहे सभी लोगों और उनके परिवारों के लिए अमन और खुशहाली की दुआ की।
उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों के बीच प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को और मजबूत करने का अवसर है।
