जामुड़िया में गैस की किल्लत से फूटा लोगों का गुस्सा, एजेंसी के बाहर घंटों प्रदर्शन

जामुड़िया। पेट्रोल के दाम में मूल्यवृद्धि के बाद अब गैस की किल्लत की आंच जामुड़िया क्षेत्र में भी पढ़ने लगी है।बुधवार को जामुड़िया के दामोदरपुर स्थित कोलफील्ड एचपी गैस एजेंसी के समक्ष सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ता एकत्रित हो गए तथा गैस सिलेंडर नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर गैस एजेंसी के समक्ष हंगामा करना शुरू कर दिया।लोगों की भारी भीड़ के कारण जामुड़िया हरिपुर मुख्य सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई।वही सूचना पाकर जामुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंच लोगो को काफी समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया गया।पुलिस के अनुरोध पर लोग कुछ देर के लिए शांत हुए लेकिन सभी लोगों द्वारा गैस एजेंसी के समक्ष गैस सिलेंडर प्रदान करने की मांग करते हुए प्रदर्शन करते रहे।इस दौरान जामुड़िया की नीमडांगा निवासी महिला उपभोक्ता पूजा पासवान ने कहा कि गैस यदि नहीं है तो डिलीवरी मैसेज अथवा कैशमेमो मैसेज नहीं भेजना चाहिए।प्रतिदिन गैस के लिए लाइन लगाना पड़ता है लेकिन गैस सिलेंडर प्राप्त नहीं हो पाता है।उन्होंने कहा कि छोटे छोटे बच्चे सुबह स्कूल जाते है जिनके लिए टिफिन बनाने में दिक्कतें हो रही है।उन्होंने कहा कि विगत एक माह पहले गैस बुक कराया है लेकिन अभी तक गैस सिलेंडर नहीं मिला है।वही एजेंसी में आने पर कभी दो दिन बाद तो कभी चार दिन बाद डिलीवरी होने का केवल आश्वाशन दे दिया जाता है।वही एक बुजुर्ग उपभोक्ता ने कहा कि घंटों लाइन में लगे रहने के बावजूद गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि दूर दराज ग्रामीण इलाकों से आने में एक ओर भाड़ा खर्च होता है तथा दिनभर लाइन में लगकर केवल हताशा और हैरानी मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *