आसनसोल नगर निगम मुख्यालय पहुंचे विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, अधिकारियों संग हुई चर्चा

आसनसोल , 27 मई । आसनसोल उत्तर विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी मंगलवार को आसनसोल नगर निगम मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नगर निगम के सचिव कृष्णेंदु मंडल से मुलाकात की। इस दौरान नगर निगम की कार्यप्रणाली, शहर के विकास और आम जनता की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
नगर निगम सचिव की ओर से विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वहीं नगर निगम मुख्यालय पहुंचने पर अस्थायी कर्मियों की ओर से सौरव टोप्पो ने विधायक को सम्मानित भी किया।
बैठक के दौरान शहर की नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने, निगम की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने तथा विभिन्न लंबित मामलों के समाधान को लेकर विचार-विमर्श हुआ। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में नगर निगम को लेकर कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।
विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
इस मुलाकात को आसनसोल नगर निगम के भविष्य और संभावित प्रशासनिक बदलावों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *