
रानीगंज : गर्मी से राहगीरों को राहत देने के लिए वॉटर हट लगाया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन समाजसेवी पवन बाजोरिया ने फीता काटकर किया।
श्री बाजोरिया ने कहा, “भीषण गर्मी से बचाव के लिए प्रतिदिन राहगीरों को ठंडा पानी और चना उपलब्ध कराया जाएगा। गर्मियों में राहगीरों की मदद करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। इसी उद्देश्य से रानीगंज में कई जगह वॉटर हट लगाए जा रहे हैं।”
इस कार्य में फ्रेंड्स क्लब के सदस्य लगातार सक्रिय हैं। क्लब के महासचिव अनूप सराफ, मुकेश बरनवाल, मनीष अग्रवाल, महेंद्र बगड़िया, महेश पातेसरिया सहित अन्य सदस्य गर्मियों में राहगीरों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
