
एंजॉय पोटैटो चिप्स एंड स्नैक्स कंपनी की नागरिक स्वास्थ्य संघ के सहयोग से अनुकरणीय पहल ।
हावड़ा । एंजॉय पोटैटो चिप्स एंड स्नैक्स कंपनी और नागरिक स्वास्थ्य संघ, कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में औद्योगिक श्रमिकों एवं उनके परिजनों के लिये सुधारस फ़ूड पॉली पार्क में निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण सेवा शिविर का उद्घाटन नागरिक स्वास्थ्य संघ के उपाध्यक्ष इंद्र कुमार डागा, शिविर के आयोजक के डी अग्रवाल, पंकज अग्रवाल व विशाल अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । शिविर में सुधारस फ़ूड पार्क, जंगलपुर, संकरैल इंडस्ट्रियल पार्क सहित समीप के कारखानों के 300 महिला व पुरुष कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्यों का नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद के रोगियों की ईसीजी व ब्लड शुगर परीक्षण किया गया । 248 नागरिकों को 4 जून को निःशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे और मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) के रोगियों का 7 जून को गिरीश पार्क स्थित संघ नेत्रालय में फेको प्रणाली से निःशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा ।
के डी अग्रवाल ने शिविर को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में श्रमिक सेवा का प्रयास बताया । उन्होंने फ़ूड पार्क एसोसिएशन, इंडियन प्लास्टिक फेडरेशन व नागरिक स्वास्थ्य संघ को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया । इंद्र कुमार डागा व विकास जायसवाल ने कहा ग्रामीण-औद्योगिक क्षेत्रों के श्रमिकों के लिये एंजॉय कंपनी की यह पहल सराहनीय, अनुकरणीय है ।

पंकज अग्रवाल व विशाल अग्रवाल ने कहा उनके पिताजी के डी अग्रवाल के मार्गदर्शन में सेवा कार्य निरन्तर चल रहे हैं । कोरोना व अम्फान साइक्लोन के समय महोसिनी द्वीप जो की सड़क मार्ग से कनेक्टेड नहीं है व ईस्ट मिदनापुर के ग्रामीण इलाको में जरूरत के सामान, दवा, भोजन सामग्री वितरण कर सेवाकार्य किया गया । अब तक 11 शिविरों में 643 लोगो के नेत्र में फेको प्रणाली से ऑपरेशन, 4 शिविर में 150 विकलांग भाइयो को फंक्शनल आर्टिफीसियल लिंब्स प्रदान करना, जरूरतमंद नागरिकों के हर्निया के ऑपरेशन आदि सेवा कार्य जारी है । एंजॉय की टीम ने सभी मरीजों को गिफ्ट पैकेट प्रदान किया, इससे लोगो में ख़ुशी का माहौल देखा गया ।
