राज्य की राजनीति में आने वाला है बड़ा बदलाव : सुकांत मजूमदार

सिलीगुड़ी, 24 मई । उत्तर बंगाल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने रविवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर राज्य की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले समय में बंगाल की राजनीति का रुख पूरी तरह बदल सकता है और तृणमूल के प्रभाव व अस्तित्व पर सवाल खड़े हो सकते हैं।

सुकांत मजूमदार ने कहा कि राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्य विपक्षी शक्ति कौन होगी, इसका फैसला बंगाल की जनता ही करेगी। साथ ही उन्होंने भाजपा के भविष्य को लेकर पूरा आत्मविश्वास जताया और पार्टी के मजबूत होने की बात कही।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी उन्होंने कटाक्ष किया।मजूमदार के अनुसार, राहुल गांधी के बयानों से कई बार राजनीतिक भ्रम की स्थिति बनती है और उनके अपने कार्यकर्ता भी असमंजस में पड़ जाते हैं।

वहीं, विधायक हुमायूं कबीर के हालिया विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सभी को कानून और प्रशासनिक व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए। अगर कोई कानून का उल्लंघन करता है, तो प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

सुकांत मजूमदार के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। उनके दौरे को लेकर उत्तर बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *