रचनाकार ने आयोजित की लघुकथा संगोष्ठी

कोलकाता। अंतरराष्ट्रीय संस्था रचनाकार द्वारा स्योना एक्सपीरियंस कैफे में एक लघुकथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस गोष्ठी में लघुकथा शोध संस्थान ,भोपाल की निदेशक डॉ कान्ता राय जी की उपस्थिति में कोलकाता के अनेक स्थापित एवं नवांकुर लघुकथाकारों ने अपनी लघुकथाओं का वाचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की अध्यक्ष रचना सरन द्वारा सबके स्वागत के साथ हुआ। संस्था के साहित्य मंत्री श्री रावेल पुष्प जी के संयोजन एवं संचालन में  हुए कार्यक्रम के प्रथम सत्र में रचनाकार के संयोजन में लघुकथा शोध केंद्र,भोपाल की कोलकाता शाखा की विधिवत घोषणा की गई। इसके अलावे

लघुकथाकार माला वर्मा और बेबी कारफारमा की पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। इसी सत्र में पंजाब के  समादृत नाट्यकर्मी श्री साहिब सिंह जी  को संस्था की ओर से “रचनाकार सम्मान” प्रदान किया गया और साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार प्राप्त उपन्यासकार श्यामल भट्टाचार्य ने उन्हें रवीन्द्रनाथ ठाकुर की गीतांजलि की मूल अंग्रेजी अनुवादित प्रति की प्रति भेंट की।

 रचना सरन के संचालन में हुए दूसरे सत्र में नवांकुरों  के साथ स्थापित लघुकथाकारों ने अपनी लघुकथाओं का पाठ किया, जिसमें शामिल थे-

डॉ कान्ता राय, पूनम आनंद,रावेल पुष्प, विद्या भण्डारी, शुभ्रा उपाध्याय, रचना सरन,चंदा प्रहलादका, भूपिन्दर सिंह बशर, बेबी कारफारमा, नीतू सिंह भदौरिया, सविता भुवानिया, डॉ ऊषा पांडेय शुभांगी, रमाकांत सिन्हा, डॉ उर्मिला साव कामना, अंजु मनोत, प्रिया पांडेय रोशनी, नुपुर श्रीवास्तव, निधि कुमारी सिंह, बीना रजक, प्रिया श्रीवास्तव, सलोनी यादव, भूमि श्रीवास्तव , सुहानी शर्मा और सुविनय हलधर। इसके साथ ही खास उपस्थिति में थे- अजय पोद्दार अनमोल, लुधियाना से पधारीं साहित्यकार देवेंदर कौर , शारदा चौधरी, शक्ति पुरकाइत तथा अन्य। कार्यक्रम के अंत में संस्था के संस्थापक सभापति श्री सुरेश चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया और घोषणा की कि भविष्य में लघुकथा प्रतियोगितायें भी आयोजित की जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *