
मध्य कोलकाता माहेश्वरी सभा महिला एवं युवा संगठन की ओर से श्रीमद्भागवत कथा ।
कोलकाता । मध्य कोलकाता माहेश्वरी सभा महिला एवं युवा संगठन के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन का शुभारम्भ गौ – सम्मान आह्वान अभियान शोभायात्रा द्वारा किया गया । मुख्य यजमान रामप्रकाश – परमेश्वरी देवी बंग एवं कथावाचक श्री गोपाल जी व्यास के सान्निध्य मे कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता पवन ओझा, स्वागताध्यक्ष वर्षा डागा, प्रमुख अतिथि डॉ. उमेश राठी, सम्माननीय अतिथि विधायक विजय ओझा, पार्षद मीनादेवी पुरोहित, शुभांगी राठी, कुसुम मुँधड़ा, रीता थिरानी, स्मारिका विमोचनकर्ता श्वेता मोहता की मंच पर गरिमामयी उपस्थिति रही । मंच संचालन विजयश्री मुँधड़ा ने किया । स्वागत गीत मीनाक्षी मुँधड़ा द्वारा प्रस्तुत किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन पुष्पा मुँधड़ा ने किया ।

शोभा यात्रा संयोजक कान्ता सोनी एवं गोपी किशन मुँधड़ा, सह – संयोजक की भुमिका में सुनीता मंत्री, सुशीला सोमानी, जोगराज बाहेती, पवन तापड़िया थे । संगठन मंत्री गायत्री राठी, निवर्तमान अध्यक्ष सुशीला बागड़ी एवं सहयोगी कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय रहे ।
