मारवाड़ी बालिका विद्यालय का पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक बोर्ड में रिजल्ट शत – प्रतिशत

निधि राय 91 प्रतिशत मार्क्स हासिल कर प्रथम ।

कोलकाता । नारी शिक्षा के क्षेत्र में मारवाड़ी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने पश्चिम बंगाल बोर्ड की उच्च माध्यमिक परीक्षा में अपनी प्रतिभा से विद्यालय का नाम रोशन किया है । कॉमर्स स्ट्रीम में निधि राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 91 प्रतिशत मार्क्स हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तानिया साव ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि इशिका सिंह 88 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही । आर्ट्स स्ट्रीम में ममता हेला ने 85 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इकरा मंताशा ने 78.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मनीषा हेला 78.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही । विद्यालय के अध्यक्ष के डी अग्रवाल, हेडमिस्ट्रेस विभा सिंह ने बताया कि विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत (100%) रहा है । विद्यालय के अध्यक्ष के डी अग्रवाल, सचिव सुधा जैन, उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय, हेडमिस्ट्रेस विभा सिंह ने शिक्षिकाओं की लगन, छात्राओं की मेहनत की सराहना करते हुए निरन्तर सफलता की शुभकामना दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *