
कोलकाता/आसनसोल, 12 मई। पुरुषोत्तम यानी अधिक मास के मौके पर जालान परिवार के बैनर तले आसनसोल में सप्ताहव्यापी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जालान परिवार के सदस्यों ने बताया कि गुजरात भवन में 18 मई से 24 मई 2026 तक दोपहर बाद साढ़े 3 बजे से आचार्य श्री राजकुमारजी द्विवेदी व्यासपीठ पर आसीन होकर श्रीमद्भागवत कथा के तहत भागवत महिमा, भक्त ध्रुव, प्रहलाद चरित्र, वाराह अवतार, भरत चरित्र, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीला, गोवर्धन, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र जैसे प्रसंगों पर सारगर्भित प्रवचन देंगे। आयोजन को सफल बनाने में जालान परिवार के सभी सदस्य सक्रियता से डटे हैं।
