
पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार गठन के बाद आसनसोल दक्षिण में जश्न, अग्निमित्रा पाल को मंत्रालय मिलने पर समर्थकों में उत्साह
आसनसोल। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार गठन और आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल को मंत्रालय मिलने की खुशी में आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा समर्थकों के बीच जश्न का माहौल देखा गया। पहली कैबिनेट बैठक के बाद समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बर्नपुर नाग मंदिर के पास वार्ड संख्या 77 में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता तथा आसनसोल दक्षिण विधानसभा की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल के करीबी अनमोल सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और लोग खुशी में झूमते नजर आए।
भाजपा नेता अनमोल सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आई है और उनकी नेत्री अग्निमित्रा पाल मंत्री बनी हैं। उन्होंने कहा कि आज पहली कैबिनेट बैठक हुई है, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कई अहम फैसले लिए हैं। इन फैसलों की खुशी में समर्थकों ने जश्न मनाया और सरकार के फैसलों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने भाजपा सरकार के गठन और अग्निमित्रा पाल के मंत्री बनने पर खुशी जाहिर करते हुए उत्साह के साथ भाग लिया।
