जनसेवक था, सेवक ही रहूंगा: विजय ओझा -नूतन बाजार जगन्नाथ मंदिर में चंदन यात्रा भव्य रूप से संपन्न

नूतन बाजार जगन्नाथ मंदिर में चंदन यात्रा संपन्न

कोलकाता। उत्तर कोलकाता के नूतन बाजार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में चंदन यात्रा का भव्य एवं सांस्कृतिक आयोजन संपन्न हुआ। मुख्य यजमान शांता देवी-गोविंद सारडा ने पुरोहितों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना की जिसमें शामिल हुए उर्मिला-जयकुमार गोयल एवं सारडा परिवार के आदित्य,अमित, मेघना,आर्यवर्धन सारडा। तत्पश्चात मंदिर परिसर में बनाए गए अस्थायी सरोवर में प्रभु श्री जगन्नाथ, बलराम एवं सुभद्रा को चंदन लेप लगाकर नौका विहार कराया गया।


इस अवसर पर गौड़ीय मठ के ऋषिकेश महाराज,आचार्य राकेश पाण्डेय,युवाचार्य डॉ. आकाश शर्मा,राधेश्याम सुल्तानिया,सुरेंद्र अग्रवाल,हेमचंद्र अग्रवाल,महावीर बजाज, अशोक अग्रवाल,सांवरमल अग्रवाल,बैजनाथ मित्तल, चांद रतन लखानी,अमर भरतिया, गिरीश सोती,सलोनी सोती, संदीप अग्रवाल, दीपक बंका,अनिल चौधरी,बसंत दुजारी, अमित गुप्ता,पवन गुप्ता, अमित भालोटिया,पार्षद मीना देवी पुरोहित, राजेश सिन्हा,दामोदर प्रसाद भट्टड़ सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।


जोड़ासांको विधानसभा क्षेत्र से विजयी नवनिर्वाचित विधायक विजय ओझा ने कहा, “पार्षद के रूप में मैं हमेशा लोगों के बीच रहकर कार्य करता था। विधायक बनने के बाद भी मेरी यही इच्छा है कि मैं नेता नहीं, बल्कि एक सेवक के रूप में जनता के बीच रहूं। प्रभु जगन्नाथ की असीम कृपा सदैव मुझ पर बनी रही है।”
प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों की अमृतवर्षा में भक्तजन भावविभोर हो उठे। भजन कार्यक्रम का संचालन सच्चिदानंद पारीख ने किया।


कार्यक्रम संयोजक मनोज पराशर ने बताया कि प्रभु जगन्नाथ कलियुग के देवता हैं। जिस प्रकार हम सभी गर्मी एवं अन्य कष्टों का अनुभव करते हैं,उसी प्रकार प्रभु भी अपने भक्तों के भाव को स्वीकार करते हैं। भीषण गर्मी में भक्तगण प्रभु को चंदन लेप लगाकर नौका विहार कराते हैं,जिससे उन्हें शीतलता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि चंदन यात्रा के साथ ही रथयात्रा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो जाता है।
चंदन यात्रा की पूर्व संध्या आरती में श्यामपुकुर की नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा चक्रवर्ती भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा, “मैं एक साधारण परिवार की बेटी हूं और स्वयं भी राधा-माधव की सेवा करती हूं।मुझे गर्व है कि मेरे क्षेत्र में इतना भव्य जगन्नाथ मंदिर स्थित है। मैं क्षेत्र की जनता के लिए सदैव उपलब्ध रहूंगी।”


कार्यक्रम का संचालन महावीर प्रसाद रावत ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में स्नेह कुमार,देवेंद्र गुप्ता,आकाश सोनकर, राजीव कुमार गुप्ता, बापी प्रकाश हलदार,दिलीप सोनकर,तारक दे, संजय सोनकर,विनोद सोनकर, सचिन सोनकर,पंकज गुप्ता, सुरेश केसरी,लक्ष्मण सोनकर,सनी सिंह, मुन्ना गुप्ता एवं अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।


पूजा-अर्चना के उपरांत भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *