उद्योगपति व समाजसेवी दीनदयाल गुप्ता का गोलोकवास

 

कोलकाता (सीताराम अग्रवाल)! वयोवृद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति, डालर ग्रुप के संस्थापक दीनदयाल गुप्ता का आज 2 मई को सबेरे गोलोकवास हो गया। आप आर्यसमाज के अनुयायी, निष्ठावान गौसेवक थे। उनके निधन का समाचार फैलते ही समाज में शोक की लहर फैल गयी। उनकी अन्त्येष्टि आज रात नीमतल्ला घाट मे होगी।

श्री गुप्ता मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी के वर्षों तक अध्यक्ष रहे। मैंने भी उनके साथ सोसायटी में कुछ वर्षों तक मानद सचिव के रूप में सोसायटी की सेवा की है। इस समय वे सोसायटी के संरक्षक थे। आपने डालर इन्ड्रस्टीज की स्थापना की और इसे अन्तर्राष्ट्रीय पहचान भी दी। सादगीपूर्ण जीवन व अनुशासन के लिए विख्यात श्री गुप्ता परम गोभक्तों थे। आर्य समाज के प्रति आप समर्पित थे। विभिन्न संस्थाओं से संबद्ध थे और उन्हें विकसित करते रहते थे। मैं उन्हें नमन करते हुए हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा परमात्मा से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *