श्रद्धेय पुष्करलाल जी के बताए सत्मार्ग से सेवा, परोपकार की प्रेरणा

कोलकाता । श्रद्धेय पुष्करलाल जी केडिया द्वारा स्थापित एवम् संचालित सेवा संस्थाओं के महासमागम में बाल व्यास पण्डित श्रीकान्त शर्मा की अध्यक्षता में निष्काम कर्मयोगी पुष्करलाल जी केडिया की 9वीं पुण्य तिथि के अवसर पर 1 मई को मनीषिका सभागार में उनकी प्रतिमा पर सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता पुष्पांजलि अर्पित करेंगे ।

सचिव अमित केडिया ने बताया इस अवसर पर मनीषिका में नेत्र चिकित्सा, दंत चिकित्सा, जनरल फिजिशियन, ई सी जी की सुविधा के शुभारम्भ के साथ प्रिय श्रेष्ठ केडिया की स्मृति में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित है । वर्तमान में मनीषिका में कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, योगा प्रशिक्षण, स्काउट ट्रेनिंग, होम्योपैथिक विभाग, अन्नपूर्णा योजना, वस्त्र वितरण एवम् सेवा शिविर के माध्यम से जरूरतमंद नागरिकों की सेवा की जा रही है ।

श्रद्धेय पुष्करलाल जी के बताए सत्मार्ग से सेवा, परोपकार की भावना से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है । स्काउट आंदोलन के प्रतिष्ठित सम्मान सिल्वर एलिफेंट, सिल्वर स्टार एवम् अग्र विभूषण सम्मान से अलंकृत श्रद्धेय पुष्करलाल केडिया सुरभि सदन गौशाला के संस्थापक ट्रस्टी के रूप में गोसंरक्षण एवम् अनेक संस्थाओं में पद पर रहते हुए राष्ट्र की नई पीढ़ी के चरित्र निर्माण तथा प्रतिभा को निखार देने के बहुआयामी प्रयासों में निरन्तर सक्रिय रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *