किसना ने बर्दवान में शानदार शोरूम लॉन्च के साथ अक्षय तृतीया मनाई


पश्चिम बंगाल में 9वें एक्सक्लूसिव शोरूम का उद्घाटन

बर्दवान, पश्चिम बंगाल,20 अप्रैल 2026: किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने गर्व के साथ पश्चिम बंगाल के बर्दवान में अपने 9वें एक्सक्लूसिव शोरूम के भव्य उद्घाटन की घोषणा की। पुलिस लाइन स्थित मुंसीपारा (WBSEDCL ऑफिस के सामने) में स्थापित इस नए शोरूम का उद्घाटन अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर एक शानदार समारोह के साथ किया गया।

इस अवसर पर हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री घनश्याम ढोलकिया तथा किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सीईओ श्री पराग शाह की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, जिससे क्षेत्र में ब्रांड की मौजूदगी और सुदृढ़ हुई।

उद्घाटन के मौके पर किसना ने विशेष लॉन्च ऑफर पेश किया—हीरे के गहनों पर अतिरिक्त 5% की छूट, जो केवल उद्घाटन दिवस के लिए मान्य है। साथ ही, ‘अक्षय हैप्पीनेस कैंपेन’ के तहत ‘सबसे बड़ा त्योहारी ऑफ़र’ भी पेश किया गया है, जिसमें हीरे और सोने के गहनों पर आकर्षक लाभ दिए जा रहे हैं।

डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर सीधे 40% तक की छूट और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर सीधे 30% तक की छूट दी जा रही है। ग्राहक डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की चुनिंदा खरीद पर 10 ग्राम और 20 ग्राम के सिल्वर कॉइन भी मुफ़्त में पा सकते हैं। साथ ही, पुराने सोने पर 100% एक्सचेंज वैल्यू भी मिल रही है।

खरीदारी के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए, किसना आईसीआईसीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, ‘डबल रेट प्रोटेक्शन’ का फ़ायदा भी उपलब्ध है, जिससे ग्राहक केवल 25% डाउन पेमेंट करके सोने का रेट लॉक कर सकते हैं।

डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर मिलने वाले खास गिफ्ट वाउचर इस त्योहारी सीज़न को ग्राहकों के लिए और भी ज़्यादा फायदेमंद बनाते हैं।

हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक श्री घनश्याम ढोलकिया ने कहा “अक्षय तृतीया समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर बर्दवान में हमारे 9वें एक्सक्लूसिव शोरूम का उद्घाटन हमारे लिए अत्यंत विशेष है। ‘अक्षय हैप्पीनेस कैंपेन’ के माध्यम से हम डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी को और अधिक सुलभ और सार्थक बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे हम अपने ‘हर घर किसना’ विज़न के और करीब पहुँच रहे हैं।”

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सीईओ श्री पराग शाह ने कहा “अक्षय तृतीया हमारे लिए अपने ग्राहकों से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। बर्दवान में नए शोरूम के साथ हम अपने विस्तार को आगे बढ़ा रहे हैं और ग्राहकों को उत्कृष्ट कारीगरी व आकर्षक ऑफ़र प्रदान कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य हर खरीदारी को ग्राहकों के लिए यादगार और लाभदायक बनाना है।”

किसना के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर्स श्रीमती रीना सलूजा और श्री महेंद्र सलूजा ने कहा “अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बर्दवान में किसना का आगमन हमारे लिए गर्व का विषय है। ब्रांड की विश्वसनीयता और आधुनिक डिज़ाइन इसे आज के ग्राहकों के लिए बेहद प्रासंगिक बनाते हैं। हमें विश्वास है कि यह शोरूम गुणवत्ता, विविधता और बेहतरीन अनुभव की तलाश करने वाले ग्राहकों की पहली पसंद बनेगा।”

समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए, किसना ने उद्घाटन के दौरान जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इसके साथ ही ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के समर्थन में सफाई अभियान और एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *