नागरिक स्वास्थ्य संघ एवम् प्रकाश पारख परिवार का सेवाकार्य

अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित संघ नेत्रालय में सेवा की सराहना ।

कोलकाता । सेवा और संकल्प की 75 वर्षों की यात्रा में नागरिक स्वास्थ्य संघ ने प्रकाश पारख चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से 54 नागरिकों की आंख में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया । सेवा शिविर के उद्घाटनकर्ता डॉ. प्रकाश पारख, रोहित पारख, मोहित पारख एवम् अतिथियों का स्वागत नागरिक स्वास्थ्य संघ के सचिव विकास चन्द चांडक, आलोक दम्मानी, गोवर्धन मूंधड़ा, विकास जयसवाल, हरि प्रकाश सोनी, पवन बागड़ी, हरि मीमानी, गणेश प्रसाद लाखोटिया, मधुसूदन सफ़्फड़ एवम् कार्यकर्ताओं ने किया ।

लायन मोहन लाल अग्रवाल, विनय सुल्तानिया ने नेत्र चिकित्सा के प्रति जागरूकता, परोपकार एवम् निःस्वार्थ भावना से प्रकाश पारख परिवार के सेवा कार्यों की सराहना की । विकाश चन्द चांडक ने कहा पारख परिवार का नागरिक स्वास्थ्य संघ अभिनंदन करता है । संघ के अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, इन्द्र कुमार डागा के मार्गदर्शन में अत्याधुनिक ओ सी टी एवं लेजर मशीन, फ़ेको मशीन, ऑटो रिफ्रेक्टो मीटर एवम् अत्याधुनिक नॉनकंटेक्ट टोनोमेटरी मशीन की सुविधा से संघ नेत्रालय अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नेत्र  हॉस्पिटल का रूप ले रहा है । डॉ. प्रकाश पारख एवम् सभी अतिथियों ने रोगियों को उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामना दी एवम् हर सम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *