
कोलकाता। बंगाली नववर्ष पोइला बैसाख के शुभ अवसर पर रविंद्र नारायण रवि माननीय राज्यपाल, पश्चिम बंगाल द्वारा लोक भवन (पूर्व में राजभवन) में एक गरिमामय एवं भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में राज्य के प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी सुभाष अग्रवाला को विशेष आमंत्रण दिया गया, जो उनके लिए अत्यंत सम्मान और गर्व का विषय रहा।
समारोह के दौरान सुभाष अग्रवाला को मंच पर माननीय राज्यपाल के समीप स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में राज्यपाल कार्यालय द्वारा उनका औपचारिक परिचय कराया गया, जिसके उपरांत उन्होंने उपस्थित गणमान्य अतिथियों को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
अपने संबोधन में माननीय राज्यपाल रविंद्र नारायण रवि ने सुभाष अग्रवाला के सामाजिक एवं व्यावसायिक योगदानों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। यह सम्मान सुभाष अग्रवाला के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं भावनात्मक क्षण रहा।
इस अवसर को और विशेष बनाते हुए सुभाष अग्रवाला के परिवार को भी समारोह में आमंत्रित किया गया, जिससे यह पल उनके लिए और अधिक स्मरणीय बन गया।
समारोह के उपरांत सुभाष अग्रवाला ने माननीय राज्यपाल एवं राज्यपाल कार्यालय के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ निभाने की प्रेरणा देगा।
