नागरिक स्वास्थ्य संघ एवं मोदी तिरपाल इंडस्ट्रीज का सेवाकार्य ।

कोलकाता । नागरिक स्वास्थ्य संघ ने नेत्र चिकित्सा में सुविधाओं का विस्तार करते हुए मोदी तिरपाल इंडस्ट्रीज द्वारा प्रदत्त अत्याधुनिक नॉनकंटेक्ट टोनोमेटरी मशीन को मानव सेवा के लिये समर्पित किया ।

समाजसेवी रतन – शशि मोदी के पौत्र इव्यान ने संघ नेत्रालय में अत्याधुनिक मशीन का उद्घाटन किया । नागरिक स्वास्थ्य संघ के अध्यक्ष कुन्ज बिहारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार डागा, सचिव विकाश चन्द चांडक, नरेन्द्र अग्रवाल, गोवर्धन मूंधड़ा, महेश आचार्य, विजय बागड़ी एवं कार्यकर्ताओं ने मयंक – सुरभि मोदी, मुदित मोदी, ईशा, मयंक, माही चौधरी सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया ।


समाजसेवी रतन एवं शशि मोदी ने नागरिक स्वास्थ्य संघ के डॉ अरिन्दम राय, डॉ मानस पाल, डॉ. एस एस चटर्जी एवं मेडिकल स्टाफ की सराहना करते हुए सेवाभावी कार्यकर्ताओं की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की । कुंज बिहारी अग्रवाल ने कहा अत्याधुनिक ओ सी टी एवं लेजर मशीन, फ़ेको मशीन, ऑटो रिफ्रेक्टो मीटर सहित नई अत्याधुनिक मशीन की सुविधा से संघ नेत्रालय अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नेत्र हॉस्पिटल का रूप ले रहा है । शिशु एवं छात्र- छात्राओं को निःशुल्क चश्मे प्रदान किये जा रहे हैं ।

विकाश चन्द चांडक ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया । पवन बागड़ी, संजय सांगानेरिया, मधुसूदन सफ़्फड़, टीकमचंद चंगोईवाला सहित कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *