श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने से परम आनन्द, सच्चिदानंद — भागवताचार्य बाल व्यास पण्डित श्रीकांत शर्मा

कोलकाता । भागवताचार्य बाल व्यास पण्डित श्रीकान्त शर्मा ने श्याम लेक गार्डन में समाजसेवी विजय – मंजू, गिन्नी देवी, रेखा केडिया एवं श्रद्धालु भक्तों द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति के अवसर पर अपने आशीर्वचन में कहा श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कर श्रोता ज्ञान और भक्ति के प्रकाश से जीवन में अंधकार रूपी अज्ञान को दूर करते हैं । श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने से परम आनन्द, सच्चिदानंद का अनुभव होता है । राधे – राधे, जय श्रीराधे…  भक्तिमय वातावरण में कथावाचक बाल व्यास पण्डित श्रीकांत शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीला, गोवर्धन उत्सव, वैकुंठ दर्शन, रुक्मिणी विवाह एवं विविध प्रसंग में संगीतमय कथा सुना कर श्रद्धालु भक्तों को भाव विभोर किया । बाल व्यास ने पूर्णाहुति के अवसर पर श्रीकृष्ण – सुदामा मित्रता के प्रसंग में कहा श्रीकृष्ण एवम् सुदामा की मित्रता समाज में अमीर – गरीब वर्ग में परस्पर सद्भावना, समानता की प्रेरणा देती है । मानवी, हेमांगी, ओमेश, मोहिल, तनिष्क, प्रसन्ना, नमन, नित्या एवम् केडिया परिवार के सदस्यों ने श्रद्धालु भक्तों का स्वागत किया । श्याम लेक गार्डन परिवार के सहयोग से निखिल – ज्योति, विनय – मुनमुन, गणेश – श्वेता, विषय – कनुप्रिया, रौनक – वर्तिका, शालिनी – नवीन दुगड़, कृति – रितेश दारुका, शिल्पा – अमित सराफ, अंकिता – वरुण पचीसिया, युक्ता – पीयूष तातेर एवं केडिया परिवार तथा श्रद्धालु भक्तों ने हवन, पूजा – अर्चना में शामिल हो कर पुण्य अर्जित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *