चुनाव 2026: पहले चरण की 152 सीटों पर 1,586 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन


कोलकाता, 07 अप्रैल । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए 152 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 1,586 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन की अंतिम तिथि सोमवार थी। अब जांच प्रक्रिया चल रही है, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल है। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार, कुल 2,304 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, क्योंकि कई उम्मीदवारों ने एक से अधिक पत्र दाखिल किए। निर्वाचन नियमों के तहत उम्मीदवार एक से अधिक सीटों से लड़ सकते हैं, लेकिन 9 अप्रैल के बाद अंतिम संख्या कम हो सकती है।
2021 के चुनाव की तुलना में उम्मीदवारों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। तब इन 152 सीटों पर केवल 1,062 उम्मीदवार थे।
सबसे अधिक उम्मीदवार: उत्तर दिनाजपुर की करनदीघी (23), कूचबिहार की मेखलीगंज (18) और कूचबिहार दक्षिण (16)।
सबसे कम: बांकुड़ा की सालतोड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर की चंद्रकोणा तथा पूर्व मेदिनीपुर की एगरा (प्रत्येक पर 6)।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, दूसरे चरण की शेष 132 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *