परोपकार से पुण्य लाभ अर्जित करना मानव जीवन की सार्थकता – स्वामी त्रिभुवनपुरी महाराज

कोलकाता । भागवताचार्य स्वामी त्रिभुवनपुरी महाराज ने श्री रामेश्वरनाथ महादेव मन्दिर में श्री हनुमान (बालाजी) जयंती के अवसर पर कहा प्रभु श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी से हमे भक्ति की प्रेरणा मिलती है । हनुमान जयंती के अवसर पर भक्तों के जीवन में सुख – शान्ति की शुभकामना देते हुए स्वामी त्रिभुवनपुरी महाराज ने कहा वर्तमान समय में भौतिक जगत ही सब कुछ है । आत्मा तिरोहित हो गई है । भौतिक सुख – वैभव की चाहत सबको है । स्वामी त्रिभुवनपुरी महाराज ने कहा सूर्य दिन में तथा चंद्रमा एवं तारे रात्रि में संसार में प्रकाश से उजाला करते हैं । मानव जन्म ईश्वर की कृपा से मिला है । जीवनयापन के लिये परस्पर बंधुत्व सद्भावना एवं परोपकार की प्रेरणा देते हुए कहा आत्मा, परमात्मा, धर्म, कर्तव्य, परमार्थ जैसी मान्यताओं के आधार पर पुण्य लाभ अर्जित करना मानव जीवन की सार्थकता है । पण्डित अनिल मिश्रा, मानस होता, जगनारायण पण्डित, मुकेश यादव एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *