
कोलकाता, 1 अप्रैल 2026: राज्य की प्रमुख सामाजिक सेवा संस्था सोसाइटी बेनिफिट सर्किल ने हरिपाल अंचल के हमीरागाछी स्थित चिकित्सालय से ग्रामीण क्षेत्र के 67 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए। यह वितरण संस्था के अध्यक्ष पवन बंसल के नेतृत्व और निर्देश पर आयोजित किया गया।
डॉ. शमीम अहमद के नेतृत्व में चक्षु परीक्षण के बाद चश्मे दिए गए। संस्था के चुन्नी लाल पटेल, सुमित झुनझुनवाला और अनु मिश्रा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पवन बंसल ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा, “सभी के संयुक्त प्रयासों से ही कोई भी सेवा कार्य सफल होता है।”
संस्था हर महीने इसी स्थान पर नेत्र चिकित्सालय से जुड़ी यह निष्काम सेवा चला रही है। इसके अलावा, चिकित्सा क्षेत्र में चक्षु परीक्षण और होम्योपैथी उपचार का कार्य भी लगातार जारी है।
