
कोलकाता । फतेहपुर शेखावाटी प्रगति संघ द्वारा नागरिक स्वास्थ्य संघ के सहयोग से सारंगा उतरपाड़ा प्राइमरी स्कूल में स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर में चयन किये गये नागरिकों के नेत्र में मोतियाबिंद का ऑपरेशन संघ नेत्रालय में किया गया । संस्था के सचिव काशी प्रसाद धेलिया ने बताया 217 नागरिकों का नेत्र परीक्षण, 147 नागरिकों को चश्मे एवं सेवा शिविर में नागरिकों का ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर परीक्षण कर दवा प्रदान की गई ।

संस्था के सेवा कार्यों की जानकारी देते हुये राजेश ढांढनिया, मनोज गोयनका ने बताया सोदपुर, कलकत्ता पिंजरापोल सोसायटी की गौशाला, वृन्दावन स्थित गौशाला एवं फतेहपुर शेखावाटी स्थित फतेहपुर (राज०) पिंजरापोल सोसाइटी की गौ माताओं हेतु आर्थिक अनुदान, गुड़, रोटी, तथा हरे चारे प्रदान कर सेवा कार्य किये जाते हैं । ग्रीष्म ऋतु (गर्मी) में राहगीरों को राहत प्रदान करने हेतु दो माह तक विभिन्न प्रकार के शीतल पेय, शर्बत, कैरी पोदिना जल जीरा, दही की नमकीन छाछ, दही की मिठी लस्सी एवं खट्टी-मिठी नीम्बू की शिंकजी से सेवा कार्य किये जाते हैं । निम्न आय वाले माता-पिता की कन्याओं का विवाह करवाया जाता है । ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर लगाकर डॉक्टर के परामर्श के अनुसार नि:शुल्क दवा, चश्मा एवं मोतियाबिंद के ऑपरेशन करवाकर सेवा कार्य किये जाते हैं । दृष्टिहीन, विकलांग एवं अनाथ बालक-बालिकाओं के निवास स्थान पर हमारे कार्यकर्ता पहुंच कर उन्हें मिठाई संग भोजन तथा समय-समय पर वस्त्र एवं फलों का वितरण करते हैं । शरद ऋतु में विभिन्न गांवों कस्बों में संघ के कार्यकर्ता जाकर कम्बल एवं गरम वस्त्र वितरण करते हैं । मकर संक्रांति एवं दुर्गा पूजा तथा धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालु भक्तों की सेवा की जाती है ।

समाजसेवी अजय सराफ, राजेश ढ़ांढ़निया, कमल सराफ, काशी प्रसाद धेलिया, ब्रह्मदत्त बरवाड़िया, पंकज देवड़ा, प्रकाश गोयनका, रामअवतार शर्मा, विश्वनाथ देवड़ा एवं कार्यकर्ता सेवाकार्यों में सक्रिय हैं ।
