
आसनसोल, 30 मार्च ।ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार की रात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर लगभग सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पश्चिम बर्दवान जिले के सभी 9 सीटों पर उम्मीदवार दिए गए हैं। जिनमें दुर्गापुर पूर्व विधानसभा सीट से जिला अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती, दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा सीट से तरुण राय, रानीगंज विधानसभा सीट से फैज अहमद, जामुडिया विधानसभा सीट से तरुण कुमार गांगुली, आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से सौभिक मुखर्जी, आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट से प्रसनजीत पुइतुंडी, कुल्टी विधानसभा सीट से रवि यादव और बाराबंकी विधानसभा सीट से जयदेव राय को उम्मीदवार बनाया गया है।
रविवार शाम आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट के उम्मीदवार प्रसनजीत पुइतुंडी को आसनसोल गिरजा मोड़ स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बधाईया दी। मौके पर शाह आलम खान, एस एम मुस्तफा आदि मौजूद थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट से पार्टी ने उनको उम्मीदवार बनाया है। वह आसनसोल की जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बीते 15 वर्षों में तृणमूल कांग्रेस के विधायक और राज्य के मंत्री रहने के बावजूद उत्तर विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह से नरक में तब्दील हो चुका है आसनसोल शहर में जाम की समस्या से लोग परेशान हो चुके हैं।
आसनसोल के सबसे व्यस्ततम सड़क के जीटी रोड सेंनरेल रोड तथा एसबी गोरई रोड की हालात पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। सड़क जाम के कारण मरीज को लेकर जाना भी मुश्किल हो चुका है। आसनसोल जिला अस्पताल में बिल्डिंग है तो है, मगर स्वास्थ्य पर सेवा के नाम पर कोई सुविधा नहीं की जाती है। रेलपार का इलाका पूरी तरह से नशे की जद में आ चुका है। आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र की तमाम बुनियादी सुविधाओं को लेकर वह पहले भी लड़ाई करते रहे हैं और इसी को मुद्दा बनाकर वह आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता से वोट अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि बीते 15 वर्षों में आसनसोल नगर निगम में तृणमूल का बोर्ड होने के बावजूद शहर की हालत इतनी खराब है।
