बंगाल को तबाह करने की कोशिश में भाजपा देश में सत्ता गंवा देगी – ममता बनर्जी

आसनसोल, 28 मार्च । तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शनिवार को सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल को तबाह करने की अपनी कोशिश में भाजपा देश में सत्ता गंवा देगी।
उन्होंने घोषणा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लगातार चौथी बार जीतने के बाद, वह सभी राजनीतिक दलों को साथ लेकर दिल्ली पर कब्ज़ा करेंगी। अगर राज्य में भाजपा सत्ता में आती है, तो वे बुलडोज़र चलाएंगे और एनआरसी करके सबको बाहर निकालने का कार्य करेगें। उन्होंनेज़ोर देकर कहा कि बंगाल को तबाह करने की कोशिश में भाजपा पूरे देश में सत्ता गंवा देगी।

चुनाव आयोग पर चुनावी सूचियों के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के दौरान मतदाताओं के नाम हटाने के लिए भगवा पार्टी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लक्ष्मण रेखा होनी चाहिए। लेकिन भाजपा सभी सीमाएं पार कर रही है। चुनाव आयोग ने बंगाल में दूसरी पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की। अमित शाह 28 मार्च को तृणमूल के खिलाफ भाजपा के आरोपों की सूची जारी करेंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बाद तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची तैयार करेगें।

उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि एसआईआर भाजपा के अंत की घंटी साबित होगी। मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई झड़पों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। मैं चुनी हुई मुख्यमंत्री हूं, लेकिन उन्होंने मेरी सारी शक्तियां छीन ली हैं। उन्होंने कसम खाई कि तृणमूल के सत्ता में लौटने के बाद हिंसा के लिए ज़िम्मेदार सभी लोगों को सज़ा दिलाई जाएगी।


उन्होंने दावा किया कि मुर्शिदाबाद ज़िले के कुछ हिस्सों में 27 मार्च, 2026 को रामनवमी के जुलूसों के दौरान झड़प होने से तनाव फैल गया। कई जगहों से पत्थरबाज़ी, तोड़फोड़ और आगज़नी की घटनाएं सामने आईं। पुलिस ने बताया कि प्रभावित इलाकों जंगीपुर और रघुनाथगंज में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *