
कोलकाता । वृंदावन से पधारे भागवताचार्य वल्लभ जी महाराज ने पी एस मैग्नम में समाजसेवी भवानीशंकर अग्रवाल, राजेश एवम् ममता अग्रवाल द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति के अवसर पर अपने आशीर्वचन में कहा श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कर श्रोता ज्ञान और भक्ति के प्रकाश से जीवन में अंधकार रूपी अज्ञान को दूर करते हैं । श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने से परम आनन्द, सच्चिदानंद का अनुभव होता है ।

कथावाचक वल्लभ जी महाराज ने श्रीकृष्ण – सुदामा मित्रता के प्रसंग में कहा श्रीकृष्ण एवम् सुदामा की मित्रता समाज में अमीर – गरीब वर्ग में परस्पर सद्भावना, समानता की प्रेरणा देती है । राधे – राधे, जय श्रीराधे… भक्तिमय वातावरण में यश, रोहित अग्रवाल एवम् परिवार के सदस्यों ने श्रद्धालु भक्तों का स्वागत किया । पी एस मैग्नम के निवासियों, श्रद्धालु भक्तों ने हवन, पूजा – अर्चना में शामिल हो कर पुण्य अर्जित किया ।
