रानीगंज में थेरेपी केंद्र का उद्घाटन

रानीगंज/ आरोग्य भूमि वेलनेस केंद्र का उद्घाटन सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति पवन गुटगुटिया ने फीता काटकर किया। श्री गुटगुटीया ने कहा कि रानीगंज के हाटसन मोड शिव मंदिर रोड के पास आरोग्य वैलनेस सेंटर खुलने से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति विभिन्न तरह की थेरेपी विशेषज्ञों द्वारा उपचार के लिए काफी बेहतर साबित होगी। वर्तमान समय में अधिकतर लोग विभिन्न तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं रानीगंज में इस तरह की अत्याधुनिक थेरेपी सेंटर खुलने से अब लोग अपने शरीर की सर्विसिंग करवा सकेंगे एवं शरीर से जीवाणु टॉक्सिस बाहर निकलेगा। पहले लोग इस तरह के उपचार के लिए दूसरे राज्य जाकर उपचार करवाना पड़ता था। थेरेपी सेंटर के अध्यक्ष संजय कुमार खेतान ने बतलाया कि इस केंद्र में स्पाइन थेरेपी , वेव थेरेपी, कांसा थेरेपी, फुट मेसेज ,पोटली मैसेज,डॉल्फिन मैसेंजर, स्टोन थेरेपी ,स्टीम बाथ, थेरेपी वैक्यूम कपिंग थेरेपी , फैट मेल्टिंग थेरेपी, वेट लॉस थेरेपी एवं और भी कई तरह की अन्य थेरेपी के द्वारा उपचार यहां किया जाएगा। इस अवसर पर लायंस रमेश मारोदिया, अरविंद सिंघानिया, अजय क्याल, सुमित क्याल, सुरेश चोपड़ा, रिंकू सराया, अनिल गनेरीवाला थेरेपी सेंटर के उद्घाटन में उपस्थित होकर कहा कि इस तरह का थेरेपी सेंटर पश्चिम बर्दवान जिला में एकमात्र है हजारों लोग इससे लाभान्वित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *