राष्ट्रपति से माफी मांगे ममता बनर्जी : अमित मालवीय

कोलकाता, 13 मार्च । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित मालवीय ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस सरकार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अपमान करने का आरोप लगाया और इस मामले में ममता बनर्जी तथा राज्य सरकार से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की।
अमित मालवीय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने आदिवासी समुदाय के प्रति गहरी अवमानना को उजागर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की सरकार ने जानबूझकर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अनादर और अपमान किया है।
भाजपा नेता ने कहा कि यदि ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस सरकार में थोड़ी भी शर्म या नैतिकता बची है तो उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, आदिवासी समुदाय और पूरे देश से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों की गरिमा को कम करने जैसी घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *