
कोलकाता, 12 मार्च । पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि ने गुरुवार को अपनी पत्नी लक्ष्मी रवि के साथ प्रसिद्ध शक्तिपीठ कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
राजभवन की ओर से जारी संक्षिप्त जानकारी के अनुसार, राज्यपाल ने मंदिर में विधिवत पूजा करने के बाद पश्चिम बंगाल के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की।
बताया गया कि राज्यपाल ने राज्य की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए जनकल्याण की कामना की।
उल्लेखनीय है कि पदभार ग्रहण करने के बाद राज्यपाल द्वारा प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का दौरा उनकी औपचारिक गतिविधियों का हिस्सा माना जाता है।
